पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई एक हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. बंगाली टोला के पास बीच सड़क पर 62 वर्षीय मोहम्मद रईस की उनके ही भांजे मोहम्मद रियाज ने तेज चाकू नुमा हथियार से हत्या कर दी. यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. जानकारी के अनुसार मोहम्मद रईस दर्जी का काम करते थे. वह सुबह घर से नाश्ता करके अपनी दुकान जा रहे थे. इसी दौरान उनका भांजा मोहम्मद रियाज उनके साथ चल रहा था. फुटेज के मुताबिक दोनों करीब 20 कदम साथ चलते हैं. फिर सड़क के मोड़ पर अचानक रियाज ने मामा की गर्दन पर पहला वार कर दिया. हमला होते ही मोहम्मद रईस जमीन पर गिर पड़े.