पाटलीपुत्र स्टेशन पर छात्रों का जबरदस्त हंगामा देखने को मिला. छात्रों ने अव्यवस्थाओं को लेकर अपनी नाराजगी जताई. बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे जिन्होंने ट्रेन रोकी और ट्रैक पर उतरकर प्रदर्शन किया. इस दौरान पत्थरबाजी की भी घटना हुई. कई प्रयासों के बाद स्थिति को नियंत्रण में लाया गया.