नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद राहत और बचाव कार्य काफी तेजी से चलाया जा रहा है. नेपाली सेना के बहादुर जवान बेहद मुश्किल और चुनौतीपूर्ण हालातों में भी लोगों की जान बचाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं. इसी कड़ी में नेपाली सेना का एक विशेष हेलीकॉप्टर रसुआ के तुली इलाके में फंसे हुए लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चला रहा था. सेना के जवान हवाई मार्ग के जरिए हर उस दुर्गम जगह पर नजर रख रहे हैं जहां लोगों के फंसे होने की आशंका है.