नासा ने बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान को दोबारा क्रू मिशन में इस्तेमाल करने की तैयारी शुरू कर दी है. पहले दिसंबर 2026 से पहले बिना एस्ट्रोनॉट के टेस्ट उड़ान होगी. इसमें स्टारलाइनर के बदले गए थ्रस्टर्स और अन्य प्रणालियों की जांच की जाएगी. टेस्ट सफल रहने पर 2028 में एस्ट्रोनॉट्स को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेजने की योजना है. इस मिशन की कमान नासा के वुडी हॉबर्ग संभालेंगे.