मुजफ्फरनगर के रामराज थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच एक अनोखी मुठभेड़ हुई. पुलिस की जवाबी फायरिंग में शातिर बदमाश इनाम पैर में गोली लगने से घायल हो गया. जमीन पर खून से लथपथ पड़ा घायल बदमाश इनाम दर्द से कराहते हुए पुलिस अधिकारियों से गुहार लगा रहा था साहब एक बीड़ी पिलवा दीजिए.