अलीनगर सीट से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुकता से भरा वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा- क्षेत्र भ्रमण के दौरान वहां एक अत्यंत दुखद घटना के बारे में पता चला. एक मासूम बच्चे की खेलते-खेलते पोखर में डूबने से मृत्यु हो गई. उसके घर जाकर जब उसकी मां को बिलखते हुए देखा तो मन अत्यंत व्यथित हो उठा.