तमिलनाडु के कोयम्बटूर में एक 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर उसकी हत्या किए जाने से पूरे क्षेत्र में गहरा रोष है. इस भयानक घटना ने लोगों के दिलों को हिला दिया है. इसके बाद जब पुलिस के आला अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में हँसते हुए नजर आए तो लोगों का गुस्सा और भी बढ़ गया.