बंगाल में हिंसा को लेकर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मॉब लिंचिंग में पुलिस पर हमला भी किया गया है. इस हमले में दो सीएपीएफ जवानों को सिर में चोटें आई हैं. पुलिस की एक गाड़ी जलाई गई और रेलवे मार्ग को भी नुकसान पहुंचाया गया. हमलावरों में से लगभग 200 लोगों की पहचान की गई है. उन्हें कड़ी कार्रवाई के तहत जेल भेजा जाएगा.