मई 2025 में मेघालय में हुए हनीमून हत्याकांड ने पूरे देश को दहला दिया था. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है. मेघालय सरकार ने इस मामले में सोनम रघुवंशी की जमानत को चुनौती दी है. आज इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. इस सुनवाई से इस मामले की न्याय प्रक्रिया में अहम मोड़ आने की संभावना है.