बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक हालिया बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है. मायावती ने अखिलेश यादव के बयान को पूरी तरह से अमर्यादित, अशोभनीय और शर्मनाक बताया है. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक रूप से यह कहना कि 'हमने इन्हें चार रुपये से बना दिया है', बेहद अहंकार से भरा हुआ है.