पिछले अड़तालीस घंटों में पश्चिम एशिया के आसमान में एक बार फिर से मिसाइलों की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं. दोनों पक्षों से ड्रोन और मिसाइलों को लेकर दावे सामने आ रहे हैं. ईरान की तरफ से की गई कार्रवाइयों को लेकर अमेरिका का कहना है कि ईरान ने कुवैत और बहरीन के खिलाफ मिसाइलें छोड़ीं लेकिन सभी को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया गया.