महाराष्ट्र के बीड जिले के पिंपलनेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हिवरापहाड़ी गांव से एक बेहद खौफनाक और रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 17 साल की शादीशुदा युवती को उसके घर से अगवा कर उसके साथ दरिंदगी की गई. हैवानियत यहीं नहीं रुकी, आरोपियों ने अत्याचार के बाद पीड़िता को गांव की सार्वजनिक चावड़ी के खंभे से बांध दिया और फरार हो गए.