मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है जिसमें कुल 6800 आरक्षकों का चयन किया गया है. इसमें 2270 महिलाओं को विशेष रूप से नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे. महिलाओं को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद वो एक महीने के भीतर जॉइनिंग करेंगी. यह भर्ती प्रक्रिया प्रदेश भर में विभिन्न जिलों के कुल पदों के अनुसार पूरी की गई है. महिलाओं को सुरक्षा क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.