भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में वैन चालक एजाज खान पर 27 जून को कथित तौर पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि बदमाशों ने रास्ता रोककर उन पर कई वार किए और जमीन विवाद को लेकर धमकी दी। पीड़ित के अनुसार, हमले के बाद आरोपी ने दोबारा धमकाया और उनके घर पर भी हमला किया।