लखनऊ के बक्शी का तालाब क्षेत्र में प्रशासन ने ग्राम सभा की जमीन पर बनी मस्जिद को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया. यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद देर रात भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई. मामला बीकेटी तहसील के अस्ती गांव स्थित गाटा संख्या 648 की जमीन से जुड़ा था, जिस पर मस्जिद बनाए जाने को लेकर विवाद था. मस्जिद कमेटी कोर्ट में जमीन पर अपना वैध अधिकार साबित नहीं कर सकी, जिसके बाद प्रशासन ने कब्जा हटाने के निर्देश दिए. कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.