अक्टूबर की शुरुआत के साथ एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए एक अहम नियम लागू होने जा रहा है. सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर का लाभ लेने के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी होगा. तय समय तक प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर सिलेंडर की आपूर्ति बंद नहीं होगी, लेकिन सब्सिडी का फायदा नहीं मिलेगा और उपभोक्ता को बाजार मूल्य चुकाना पड़ सकता है. हालांकि, जिन लोगों का प्रमाणीकरण पहले ही हो चुका है, उन्हें दोबारा यह प्रक्रिया करने की जरूरत नहीं होगी.