रोजगार और बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर डेढ़ साल पहले रूस गए अमृतसर के गग्गोमाहल गांव के लवप्रीत सिंह पिछले एक महीने से अपने परिवार के संपर्क में नहीं हैं. परिवार को जानकारी मिली है कि लवप्रीत समेत तीन पंजाबी युवकों को रूसी सेना ने हिरासत में ले लिया है. इस खबर के बाद घर में चिंता का माहौल है. मां सुखदीप कौर बेटे की सलामती के लिए हर दिन दुआ कर रही हैं.