केतन अग्रवाल मर्डर मामले में जुड़े सभी लोगों से पूछताछ जारी है. साहिल से दस घंटे तक पूछताछ की गई है. चेतन और साहिल की दोस्ती के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है कि यह दोस्ती कैसे शुरू हुई, उनकी पहली मुलाकात कब और कहां हुई और दोनों के बीच बातचीत कब शुरू हुई. दोनों एक-दूसरे को जानते थे, साथ में क्रिकेट खेलते थे और अच्छे दोस्त थे.