जेडीयू छोड़कर आरएलडी में शामिल होने के बाद केसी त्यागी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जेडीयू और आरएलडी में कोई खास अंतर नहीं है. पहले एक दिन ऐसा भी था जब नीतीश कुमार और चौधरी अजित सिंह मिलकर एक पार्टी बनाने वाले थे. इस स्थिति से यह स्पष्ट होता है कि दोनों पार्टियों के बीच ज्यादा अंतर नहीं है.