बिहार के कटिहार में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहां जजमानी विवाद से परेशान एक पंडित ने जनता दरबार में अपनी बात अनसुनी होने के बाद आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की. प्रशासनिक स्तर पर कई बार गुहार लगाने के बावजूद समाधान न मिलने से नाराज व्यक्ति की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.