करवा चौथ का व्रत इस साल 29 अक्टूबर को रखा जाएगा. सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखेंगी. इस दिन चौथ माता और भगवान गणेश की पूजा के बाद रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोला जाता है. पंचांग के मुताबिक, चंद्रोदय रात 8 बजकर 17 मिनट पर होने का अनुमान है, हालांकि अलग-अलग शहरों में समय बदल सकता है.