कर्नाटक के परिवहन मंत्री बायराथी सुरेश ने यात्रियों की समस्याओं को समझने के लिए भेष बदलकर बेंगलुरु की बीएमटीसी बसों में सफर किया. निरीक्षण के दौरान लापरवाही मिलने पर एक बस चालक और परिचालक को निलंबित करने के निर्देश दिए गए. मंत्री ने खुद भी यात्रा के दौरान यात्रियों को होने वाली कुछ परेशानियों का अनुभव किया और व्यवस्था में सुधार का भरोसा दिलाया.