जौनपुर के चर्चित दूल्हा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. एक मई की रात नेशनल हाईवे पर दूल्हे आजाद बिंद की फिल्मी अंदाज में हत्या करने वाले तीन शूटरों कुशल विकास और अमितेश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. मनेछा गांव के पास चेकिंग के दौरान हुई इस मुठभेड़ में तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.