जयपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार ब्लैक थार शहर के लिए खौफ का कारण बन गई. बेकाबू थार तंग गलियों में घुसती चली गई और रास्ते में खड़ी चार कारों को टक्कर मार दी. इतना ही नहीं दो पहिया वाहनों पर सवार दो लोग भी इसकी चपेट में आ गए. हंगामा तब और बढ़ गया जब नाराज लोगों ने गाड़ी रोकने की कोशिश की.