जयपुर में एक हाथी के साथ किए गए फोटोशूट को लेकर शुरू हुआ ‘पिंक एलिफेंट’ विवाद अब बड़ा मुद्दा बन गया है. यह मामला तब सामने आया जब 65 साल की हथिनी चंचल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिनमें उसे गुलाबी रंग में रंगा गया था. यह फोटोशूट बार्सिलोना की रूसी फोटोग्राफर जूलिया बुरुलेवा द्वारा आयोजित किया गया था, जिन्होंने इसे जयपुर की ‘पिंक सिटी’ पहचान से प्रेरित बताया. इन तस्वीरों में एक मॉडल भी पूरी तरह गुलाबी रंग में रंगी हुई चंचल के ऊपर बैठी नजर आई. यह फोटोशूट जयपुर के पास एक पुराने और खाली पड़े मंदिर में किया गया था.