जयपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को मासूम दिखाने के लिए रोने का नाटक किया और लोगों के सामने घटना से अनजान बनने की कोशिश करता रहा. लेकिन पुलिस की जांच और सबूतों की कड़ियां आखिरकार उसी तक जा पहुंचीं.