अमेरिकी सेंट्रल कमान ने दावा किया है कि अब तक ईरान के करीब 90 जहाजों को नाकेबंदी के दौरान मार्ग बदलना पड़ा. वहीं, आईआरजीसी के अनुसार पिछले 24 घंटे में कुल 26 जहाज होरमुद से गुजर चुके हैं जिनमें तेल टैंकर और मालवाहक पोत शामिल हैं. ईरान ने होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों के लिए पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी नामक एक नई रेगुलेटरी संस्था बनाई है, जिसके तहत अब सभी जहाजों को ईरान से अनुमति लेनी आवश्यक होगी.