ईरान और अमेरिका में जारी जंग के बीच कुवैत पर ईरान के हमले जारी हैं. कुवैत रक्षा मंत्रालय ने बताया कि अब तक 25 क्रूज मिसाइलें, 387 बैलिस्टिक मिसाइलें और 1,002 ड्रोन इंटरसेप्ट कर नष्ट किए गए हैं. ये मिसाइल हमले रिहायशी इलाकों को नुकसान पहुंचा रहे हैं लेकिन अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है.