अजय पाल शर्मा उप कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, जिनकी पहचान एक सख्त और प्रभावशाली पुलिस अफसर के रूप में होती है. पंजाब के लुधियाना के निवासी अजय पाल शर्मा शुरुआत में डेंटिस्ट थे, लेकिन उन्होंने सिविल सेवा में चयन पाकर पुलिस विभाग में करियर बनाया. उन्होंने शामली, नोएडा और रामपुर जैसे प्रमुख जिलों में अपनी सेवाएं दी हैं और दावा किया है कि उन्होंने 100 से ज्यादा एनकाउंटर किए हैं.