साध्वी प्रेम बाईसा से जुड़ी खबर में पोस्टमार्टम रिपोर्ट तो आ चुकी है, लेकिन उनकी मौत की सही वजह अभी साफ नहीं हो पाई है. शुरुआती रिपोर्ट में यह माना जा रहा है कि उनके शरीर में सूजन और जहर के निशान हो सकते हैं, लेकिन यह केवल प्रारंभिक जानकारी है. विसरा प्रिजर्व किया गया है, जिसके माध्यम से शरीर के अंगों की पूरी जांच की जाएगी और इसके बाद फाइनल रिपोर्ट तैयार होगी. इस रिपोर्ट के आधार पर ही मौत की वास्तविक वजह का पता चलेगा.