पाकिस्तान की अदियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का मेडिकल चेकअप किया गया है. पीआईएमएस की विशेष टीम ने जेल पहुंचकर उनका रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल और आंखों की जांच की. इसी बीच उनकी बहन अलीमा खान को लाहौर में हिरासत में लिया गया है. यह कार्रवाई 27 सितंबर को प्रस्तावित पीटीआई प्रदर्शन से पहले हुई है. पार्टी इमरान खान की सेहत और इलाज को लेकर लगातार चिंता जता रही है.