राम मंदिर ट्रस्ट सीईओ चयन के लिए बनाई गई सर्च कमिटी की पहली बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. बैठक में निर्णय लिया गया कि सीईओ पद के लिए न्यूनतम योग्यता ग्रेजुएशन होगी और प्रशासन या वित्त के क्षेत्र में कम से कम 20 साल का अनुभव आवश्यक होगा. मंदिर प्रबंधन का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी. आवेदन करने वाले उम्मीदवार का हिंदू धर्म से होना जरूरी है.