अजमेर जिले के श्रीरामपुरा गांव में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ मिलकर पति, सास, पति की दूसरी पत्नी और एक रिश्तेदार की हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपियों ने चारों शवों को कार में डालकर आग लगा दी ताकि सबूत मिटाए जा सकें. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जली हुई कार से चार शव बरामद किए. मृतकों की पहचान रामसिंह चौधरी, उनकी मां पूसी देवी, दूसरी पत्नी सुरज्ञान और रिश्तेदार महिमा के रूप में हुई.