अगर चुनाव परिणाम देखें तो भारतीय जनता पार्टी ने अपने पिछली बार के 77 सीटों में से 72 सीटें बरकरार रखी हैं जो 94 प्रतिशत से अधिक रिटेंशन को दर्शाता है. वहीं तृणमूल कांग्रेस ने 215 सीटों में से सिर्फ 91 सीटें बचाई हैं, जो 43 प्रतिशत रिटेंशन के बराबर है. तृणमूल कांग्रेस की 123 सीटें गवाई गई हैं. यह आंकड़ा भाजपा की मजबूत स्थिति और तृणमूल कांग्रेस की चुनौतियों को स्पष्ट करता है.