लखनऊ के दुबग्गा इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह का शव एक नहर से बरामद किया गया है. शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि पहले धीरेंद्र प्रताप सिंह को गोली मारी गई और फिर उनकी हत्या करने के बाद शव को एक फॉर्च्यूनर गाड़ी में लाया गया और उसे नहर में फेंक दिया गया. इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब धीरेंद्र की पत्नी ममता सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.