शहर में बुधवार दोपहर शुरू हुई तेज बारिश ने मुख्य बाजार और सड़कों पर पानी भर दिया. कई इलाकों में दो से तीन फीट तक पानी जमा हो गया जिससे आवागमन प्रभावित हुआ. खासतौर पर इछावर और लाडक इलाकों की स्थिति चिंताजनक रही. इस दौरान कांग्रेस पार्षद ने बारिश और जलभराव के विरोध में पानी में ट्यूब पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया.