गोरखपुर में फर्ज़ीवाड़े का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां मैसेज अलर्ट आए बिना लिमिट से अधिक रुपये उड़ा दिए गए. बताया जाता है कि महिला ने गूगल से नंबर निकालकर वॉशिंग मशीन के एक मिस्त्री को फोन किया था. जिसके बाद वॉशिंग मशीन मिस्त्री ने कहा कि आप ₹10 ऑनलाइन भेज दीजिए. इसके बाद महिला के दो बैंक खातों से करीब 12 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी हो गई.