मध्यप्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क से खुशखबरी आई है. दक्षिण अफ्रीका से लाई गई चीता गामिनी ने 18 फरवरी को तीन स्वस्थ शावकों को जन्म दिया. यह संयोग से दक्षिण अफ्रीकी चीतों के भारत आगमन के तीन वर्ष पूरे होने के दिन हुआ. केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की.