काठमांडू से बड़ी खबर सामने आई है जहां एक विमान के पहियों में लैंडिंग के दौरान आग लग गई. विमान इस्तांबुल से काठमांडू आ रहा था और उसमें 277 यात्री सवार थे. समय रहते सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित निकाल लिया गया जिससे कोई हताहत नहीं हुआ. इस घटना के कारण काठमांडू एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग और टेक ऑफ प्रभावित हुआ.