दिल्ली के रोहिणी स्थित प्रशांत विहार इलाके में रविवार सुबह हुए धमाके की प्रारंभिक जांच में इसे डायरेक्शनल ब्लास्ट माना जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, विस्फोटक सामग्री को इस प्रकार से लगाया गया था कि उसके रिफ्लेक्टिव प्रेशर से शॉकवेव उत्पन्न हो, जिससे आसपास के इलाके में नुकसान पहुंचा.