राम मंदिर ट्रस्ट सीईओ चयन के लिए बनाई गई सर्च कमिटी की पहली बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं. बैठक में यह तय किया गया कि सीईओ पद के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन होगी. इसके साथ ही प्रशासन या वित्त के क्षेत्र में कम से कम बीस वर्ष का अनुभव अनिवार्य होगा. मंदिर प्रबंधन का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी.