गुजरात के मेहसाना जिले के गोल गाँव में एक शादी के जश्न के दौरान करेंसी नोटों की बारिश हुई. शादी के समारोह के दौरान गाँव के मुख्य चौक पर हवा में नोट उड़ाए गए, जिन्हें लूटने के लिए युवाओं और बच्चों में जबरदस्त होड़ मची. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.