मुंबई में लगातार बारिश की वजह से मानखुर्द इलाके में एक मकान गिर गया जिसमें छह लोगों की जान चली गई. इस हादसे से इलाके में मातम छा गया है. इसके साथ ही मध्य प्रदेश के उज्जैन और गुजरात के जूनागढ़ जिलों में भी मौसम की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है. भारी बारिश की वजह से बाढ़ और जगह-जगह पानी भरने की समस्या ने स्थानीय लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं.