लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ये चुनाव कांग्रेस और बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण है. और तेलंगाना में आखिरी दौर की वोटिंग 30 नवंबर को होनी है. जबकि नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे. इसके बाद साफ हो जाएगा कि जनता ने किस पार्टी का साथ दिया और किसे नकार दिया. फिलहाल तो कांग्रेस और बीजेपी के निशाने पर है मुख्यमंत्री केसीआर.