कांगो के बुकावु शहर में 10 सितंबर को भीषण आग की घटना में दो स्कूल प्रभावित हुए, जिसमें 26 छात्रों की मौत हो गई। मृतकों में 19 लड़कियां और 7 लड़के शामिल हैं, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए। आग पहले एक घर में लगी और फिर पास के फुराहा सेकेंडरी व उजामा प्राइमरी स्कूल तक फैल गई।