चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ब्रिक्स सम्मेलन में ग्लोबल साउथ की बढ़ती भूमिका पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि दुनिया तेजी से बहुध्रुवीय व्यवस्था की ओर बढ़ रही है और ताकतवर होने का मतलब हमेशा सही होना नहीं है. जिनपिंग ने अंतरराष्ट्रीय नियमों में समानता, संयुक्त राष्ट्र और वित्तीय संस्थाओं में सुधार तथा एआई सहयोग की वकालत की. उन्होंने ब्रिक्स देशों के लिए व्यापार, डिजिटल उद्योग और तकनीकी सहयोग की पांच पहलें भी रखीं.