चंबल में सबसे ज्यादा घड़ियाल, मगरमच्छ, डॉल्फिन और कछुए पाए जाते हैं. चंबल नदी में वर्तमान समय में दो हजार 108 घड़ियालों के साथ 878 मगरमच्छ और 96 डॉल्फिन समेत अन्य जलीय जीव हैं. साल 1975 से 1977 तक विश्वव्यापी नदियों के सर्वे के दौरान 200 घड़ियाल पाए गए थे. जिनमें 46 घड़ियाल चंबल नदी के प्राकृतिक वातावरण में स्वच्छंद विचरण करते हुए मिले थे.