जयपुर में बाइक सवार चेन स्नैचर्स का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. बुधवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में तीन चेन स्नैचिंग की घटनाएं सामने आईं, जबकि एक दिन पहले भी इसी तरह की वारदात हुई थी. ताजा मामला महेश नगर फाटक के पास का है, जहां ज्योति नगर निवासी शिक्षिका ब्रह्मा शर्मा के गले से बदमाशों ने दिनदहाड़े सोने की चेन छीन ली.