गुजरात के अंबाजी मंदिर के भंडार रूम से चोरी का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. इस फुटेज में एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी को नोटों का बंडल अपने पैरों के नीचे छिपाते हुए देखा जा सकता है. यह घटना 15 अप्रैल की है, और बाद में 5 मई को उसी कर्मचारी को नोट चुराते हुए पकड़ा गया.