मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में एक ऐसा गांव है जिसे गाली-गलौच मुक्त गांव का दर्जा मिला है. जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर 6 हजार की आबादी वाला बोरसर गांव मध्य प्रदेश का पहला ऐसा गांव बन गया है. जहां गाली नहीं दी जाती. अगर कोई यहां गाली देने की गलती कर दे तो तुरंत उसपर जुर्माना ठोका जाता है और यहां तक की सजा का भी प्रावधान है.